फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएमवी में 26 अक्तूबर को होगा छात्रसंघ चुनाव

Wed, 21 Sep 2016 11:37 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 उपाधि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने को लेकर चल रहे घमासान का बुधवार को पटापेक्ष हो गया। छात्रनेताओं और प्राचार्य के बीच वार्ता के बाद 26 अक्तूबर को चुनाव कराने की घोषणा की गई। इस पर छात्रनेताओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी करने का आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सयुस के पूर्व प्रदेश सचिव अमित सिंह यादव के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने एक दिन महाविद्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की थी। इसके बाद भी चुनाव की तिथि घोषित न होने पर बेमियादी तालाबंदी का एलान किया था। बुधवार को भी तमाम छात्रनेता पूर्व प्रदेश सचिव के नेतृत्व में महाविद्यालय पहुंचे। छात्र नेताओं की प्राचार्य डॉ. आरएस मिश्र से वार्ता हुई। प्राचार्य ने चुनाव के लिए 27 अक्तूबर और 19 नवंबर की तिथि सुझाई लेकिन इस पर छात्र नेता सहमत नहीं हुए। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से 26 अक्तूबर को चुनाव कराने का फैसला लिया गया। प्राचार्य डॉ. आरएस मिश्र ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. विपिन नीरज, पूर्व प्राचार्य डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. विनय गर्ग और डॉ. सतेंद्र नारायण की मौजूदगी में छात्र संघ चुनाव 26 अक्तूबर को कराने का आदेश छात्रनेताओं को सौंप दिया। वार्ता के दौरान छात्र नेता नरेंद्र गोस्वामी, हरगोविंद गंगवार, अमित गंगवार, हितेश वर्मा, सतीश गिरि, शशांक गंगवार, महावीर सिंह, कपिल गंगवार, सनी लोधी, भूपेंद्र कुर्मी, सोमपाल, अरबाज मलिक, दिव्यांश मिश्र, आदेश चौहान, अजय शर्मा, सौरभ पांडेय, सुभाष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें