फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर छात्र की मौत

Fri, 13 Jun 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गांव खांडेपुर निवासी साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव खांडेपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र उत्कर्ष कुमार (11) बृहस्पतिवार की शाम गांव की सड़क पर साइकिल चला रहा था। इसी समय विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर उत्कर्ष गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उत्कर्ष कक्षा छह का छात्र था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें