फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की पिटाई करने का आरोप

Thu, 12 Mar 2015 11:37 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय में रोल नंबर देखने कॉलेज परिसर के अंदर घुस रहे परीक्षार्थी का प्रवक्ता से विवाद हो गया। आरोप है कि मामला बढ़ा तो प्रवक्ता ने उसे पीट दिया। इस मामले पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध जताया है। वहीं प्रवक्ता ने छात्र द्वारा अपशब्द बोलने की बात बताई है।
विज्ञापन


गुरुवार को दूसरी पाली की परीक्षा से पूर्व पूरनपुर निवासी एवं बीए तृतीय वर्ष का छात्र अनुज दीक्षित सीटिंग प्लान देखने के लिए परीक्षा केंद्र के भीतर घुसने लगा। इस पर प्रवक्ता डॉ. मदन वर्मा ने उसको रोका तो मामला बढ़ गया। आरोप है कि प्रवक्ता ने उसे धक्का दिया और पीट दिया। हालांकि छात्र ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से नहीं की है।

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री दीपक कुमार ने घटना पर रोष जताया। इधर प्रवक्ता डॉ. मदन वर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी उनसे अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। परीक्षार्थी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक केंद्राध्यक्ष जांच रहे कॉपियां
उपाधि महाविद्यालय में विश्वविद्यालय परीक्षा को लेकर प्रवक्ता डॉ. विनय गुप्ता को सहायक परीक्षा केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरोप है कि प्रवक्ता नियम विरुद्ध सहायक केंद्राध्यक्ष का पद संभालने के बाद यूनीवर्सिटी में मूल्यांकन कार्य भी कर रहे हैं। एक साथ दो दो जिम्मेदारी का मामला महाविद्यालय में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विनय गुप्ता सुबह की पॉली में ड्यूटी करने के बाद ही बरेली रवाना हुए हैं। फिर भी उनसे कारण पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें