फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कॉलेज के बाहर छात्र से मारपीट, सिर पर हमला कर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के इंटर कॉलेज के एक छात्र पर उसी स्कूल के सीनियर छात्रों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने सिर पर लोहे की वस्तु से वार कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी छह छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र अंशराज स्प्रिंगडेल कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी स्कूल गेट के बाहर कक्षा 12 के छात्र जीतेश, स्वान, अनस, साहीन, केशव, आदित्य समेत चार-पांच अन्य लड़कों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे।
आरोप है कि हमलावरों ने पुत्र के सिर पर लोहे की वस्तु से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी छात्र लगातार अंशराज के साथ मारपीट करते रहते हैं। सीनियर छात्र जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग करते हैं। परिजनों का कहना है कि पीड़ित छात्र को आरोपियों से जान का खतरा है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें