फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्ट्रीट लाइट शोपीस, सफर को खतरनाक बना रहे अवैध कट

Sat, 21 Dec 2024 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया कस्बे में हाईवे के कट के सामने संकेतक और सड़क पर नहीं बनी पट्टी ।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया कस्बे से गुजरे बरेली-हरिद्वार हाईवे पर लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें सिर्फ दिखावा बनकर रह गईं। शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है। वहीं, हाईवे के वैध कट के पास संकेतक नहीं लगे हैं। जगह-जगह बनाए गए अवैध कट सफर को जोखिम भरा बना रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे से गुजरे नेशनल हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था के लिए एक वर्ष पूर्व सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं थीं। कार्य पूरा होने पर इनको एक-दो बार जलाकर जांच भी कर ली गई। इसके बाद से यह स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हैं। शाम होते ही हाईवे पर अंधेरा छा जाता है। कस्बे का मुख्य बाजार भी अंधेरे में डूब जाता है। वाहनों की लाइट के भरोसे ही राहगीरों का आवागमन होता है। बाजार के आसपास के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


वैध कट के पास संकेतक नहीं, हादसे को दावत दे रहे अवैध कट
कस्बे में बने हाईवे के डिवाइडर में सात स्थानों पर कट बनाए गए हैं। कट वाले स्थानों पर सांकेतिक पट्टियां नहीं बनाई गई हैं। सड़क के दोनों ओर बाजार है। सड़क पर पट्टी न बनी होने से वाहन चालक मनमाने तरीके से फर्राटा भरते निकलते हैं। इस वजह से दुर्घटनाएं भी होती हैं। वहीं कई स्थानों पर लोगों ने मनमाने तरीके से डिवाइडर की ग्रिल तोड़कर अवैध कट बना लिए हैं। यह कट हादसे को दावत दे रहे हैं। जिम्मेदार बेपरवाह हैं।
विज्ञापन




कस्बे के मुख्य बाजार में नेशनल हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटों को लगे लगभग एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। स्ट्रीट लाइटें रात को नहीं जलती हैं।

- कुन्दन लाल सागर



कस्बे में डिवाइडर का निर्माण काफी समय पहले हुआ था। थाने जाने वाले कट से लेकर नहर के आगे कैंचू टांडा जाने वाले मार्ग तक कोई कट नहीं है। इस बीच में तहसील भवन भी है। लोग 500 मीटर से अधिक दूरी तय कर तहसील पहुंचते हैं। - समीर खान
-
कस्बे में हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइट बंद रहने की जानकारी है। व्यापारियों ने भी इस संबंध में बताया। कहा गया था कि अपनी समस्या को लिख कर दे दें। एनएच को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

- मयंक गोस्वामी, एसडीएम अमरिया

अमरिया कस्बे में हाईवे के कट के सामने संकेतक और सड़क पर नहीं बनी पट्टी ।संवाद

अमरिया कस्बे में हाईवे के कट के सामने संकेतक और सड़क पर नहीं बनी पट्टी ।संवाद

अमरिया कस्बे में हाईवे के कट के सामने संकेतक और सड़क पर नहीं बनी पट्टी ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें