फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर अस्पताल वालों का कब्जा

Fri, 18 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
अवैध्‍ा पा‌िककिऱ्र्किंग
विज्ञापन
शहर के प्राइवेट अस्पताल ही शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। वजह इन अस्पतालों के बाहर खड़े बेतरतीब वाहन हैं। प्राइवेट अस्पतालों के बाहर पार्किंग की व्यवस्था न होने से अधिकांश वाहन सड़कों पर ही खड़े रहते हैं। ऐसे में दिन में कई-कई बार जाम की स्थिति पैदा होती है। पालिका प्रशासन व यातायात पुलिस भी मौन धारण किए बैठे हैं।
विज्ञापन

करीब ढाई लाख की आबादी वाले इस शहर में 30 से अधिक प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम हैं। खास बात यह है कि अधिकांश अस्पतालों के बाहर पार्किंग की कोई व्यवस्था ही नहीं है। जबकि व्यावसायिक भूखंड का नक्शा पास कराते समय पार्किंग की बाध्यता है। अब इन व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग कैसे पास हो जाते हैं, यह सवाल प्रशासनिक अफसरों व प्रतिष्ठान स्वामियों के बीच मिलीभगत को उजागर करते हैं। फिलहाल मामला जो भी हो, बिना पार्किंग व्यवस्था के चल रहे यह अस्पताल शहरवासियों के लिए रोजाना ही परेशानी का सबब बन रहे हैं। अब स्टेडियम रोड को ही लें, तो इस रोड पर अधिकांश बड़े अस्पताल हैं, लेकिन एक भी अस्पताल के बाहर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों की कारें, बाइक सड़कों पर खड़ी रहती है। वहीं कुछ अस्पताल वालों की एंबुलेंस समेत अन्य प्राइवेट एंबुलेंस सड़कों पर सुबह होते ही कब्जा कर लेती है। आधी-आधी सड़क पर इन बेतरतीब खड़े वाहनों का कब्जा होने से रोड पर दिन में कई-कई बार शहरवासियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।
------
पुलिस भी फेर लेती है निगाहें
सड़कों पर खड़े बेतरतीब वाहन भी अस्थाई अतिक्रमण की श्रेणी में आते हैं। अतिक्रमण से निपटने की जिम्मेदारी डीजीपी की ओर से पुलिस को दी गई है। वहीं पुलिस विभाग खोखा फड़ वालों पर तो कार्रवाई करता आ रही है, लेकिन यहां कार्रवाई करने से पुलिस भी कतराती है।
विज्ञापन

------
जिम्मेदार पालिका प्रशासन भी मौन
शहर के कुछ अस्पतालों के बाहर खुलेआम अवैध रूप से साइकिल स्टैंड चल रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन जानकारी होने के बाद भी चुप्पी साधे बैठा है। हाल ही में हुई नगर पालिका बोर्ड बैठक में इस अवैध स्टैंड को कर के दायरे में लाने या फिर हटाने की मांग की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
------
ऐसे प्राइवेट अस्पतालों को चिह्नित करने का कार्य शुरू किया गया है जिनके द्वारा सड़कों पर वाहन खड़े करवाए जा रहे हैं। अवैध रूप से चल रहे साइकिल स्टैंड को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन

-वीपी सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें