फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक रहे गायब, भटकते रहे मरीज

Fri, 18 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
अस्‍पपताला
विज्ञापन
सीएचसी में तैनात दोनों चिकित्सक बृहस्पतिवार को गायब रहे। जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माधोटांडा के चिकित्सक ने सीएचसी में मरीज का इलाज कर कुछ राहत दी। संविदा चिकित्सकों ने अधिकार न होने के बाद भी एलोपैथिक दवाई मरीजों को लिखकर दीं। 30 बैड वाली सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल सजृन, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, बेहोशी के चिकित्सक के पद सृजित है। उक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सीएचसी में नहीं है। सीएचसी में अधीक्षक के पद पर डॉ. रविंद्र सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. अभिनव पांडेय, एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम की तैनाती है। इसके अलावा संविदा चिकित्सक तो है, लेकिन उनको एलोपैथिक दवाइयां लिखने का अधिकार नहीं है। एमओआईसी क्षेत्र कार्यों की व्यस्तता पर नियमित और निर्धारित समय सीएचसी में नहीं रह पाते। सीएचसी में तैनात सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह और चिकित्साधिकारी डॉ. अभिनव पांडेय बृहस्पतिवार को सीएचसी से नदारद रहे। ऐसे में मरीजों की देखरेख के लिए माधोटांडा में तैनात चिकित्सक विनीत को बुलाया गया। जिसके बाद उन्होंने मरीजों को देखा व ओपीडी की। दिन भर मरीज चिकित्सकों के न होने के कारण भटकते दिखाई दिए। 
विज्ञापन

-------
इन दवाओं का है टोटा
पूरनपुर। चीफ फार्मासिस्ट एसके वर्मा ने बताया कि सीएचसी में पैरासीटामोल, डाइसाइक्लोजिन, सीपीएम, मैट्रोजिल सहित खुजली आदि की दवाएं सीएचसी में नहीं है। दवाओं को लेने बुधवार को जिला मुख्यालय भी गए थे, लेकिन दवाएं न मिलने पर बैरंग होना पड़ा। उन्होंने बताया कि सीएचसी में रैबीज का इंजेक्शन 19 अगस्त से सीएचसी में नहीं था। अब रैबीज का इंजेक्शन सीएचसी में आ गया है। 
-------
सीएचसी के चिकित्सक प्रशिक्षण पर गए थे। अब प्रशिक्षण समाप्त हो चुका है। मरीजों को असुविधा न हो, इसके लिए माधोटांडा पीएचसी से डॉ. विनीत को तहसील मुख्यालय बुलाया गया है। अधिकांश संविदा चिकित्सक बीयूएमएस हैं। जिन्हें एलोपैथ की दवा लिखने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मोहम्मद असलम, एमओआईसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें