फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हो पानी की बर्बादी, संरक्षण पर दें ध्यान

Wed, 15 Jul 2015 11:44 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुई कार्यशाला में डीएम ओएन सिंह ने पानी की बर्बादी रोकने और उसके संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया। डीएम ने अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र में नदी, तालाब, पोखर और कुओं की देखरेख के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांधी सभागार में हुई कार्यशाला का शुभारंभ डीएम ओएन सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा हम सभी को मिलकर इसके लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बने तालाबों, पोखर व कुआं आदि को ठीक कराकर उनमें पानी का भंडारण कराने पर जोर दिया।

स्वच्छता मिशन पर चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि गांव में आवंटित शौचालयों का शतप्रतिशत प्रयोग होना चाहिए। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। इससे पूर्व सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में पीडी आरबी भास्कर, डीपीआरओ वीपी सक्सेना, डीपीओ राजकपूर, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल सहित सभी खंड विकास, ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें