फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सुबह 8ः 20 पर खुलेंगे माध्यमिक स्कूल

Wed, 15 Jul 2015 11:41 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालय 16 जुलाई से सुबह 8.20 बजे से खोले जाएंगे। यह जानकारी डीआईओएस जेके वर्मा ने प्रधानाचार्यों की हुई बैठक में दी।
विज्ञापन


सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में बुधवार को हुई बैठक में डीआईओएस ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों में प्रवेश 31 जुलाई तक लिए जाएंगे। वहीं विद्यालयों का समय परिवर्तन करते हुए अब सुबह 8.20 बजे से 1.30 बजे बजे तक खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य इंस्पायर अवार्ड योजना में शामिल होने वाले बच्चों की सूची तैयार कर लें, प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच बच्चों का चयन किया जाना है।

कहा कि विद्यालयों में पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक कुछ विद्यालयों में पौधरोपण नहीं किया गया, वह सभी 31 जुलाई तक हर हाल में पौधरोपण कार्य पूरा कर लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थी वाहन न चलाए, यदि विद्यार्थी की आयु 18 वर्ष है तो वह बिना हेलमेट का प्रयोग किए विद्यालय नहीं आए। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन, छात्रवृत्ति आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


बैठक में पहुंचे एडीएम अजयकांत सैनी ने अगले माह होने वाली लेखपालों की परीक्षा को लेकर विद्यालयों की स्थिति जानी और मंगलवार तक सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, अखलाक हसन खां, ब्रहमपाल गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें