फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म पर रहो अटल, बहकावे में आने की जरूरत नहीं : सरस्वती

विज्ञापन
बीसलपुर की गन्ना समिति में ठप पड़ा सरकारी नल स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
पूरनपुर। मध्य प्रदेश से आई धर्म प्रचारक साध्वी सरस्वती ने कहा कि राष्ट्र भक्ति की कोई उम्र नहीं होती। विहिप, बजरंग दल, आरएसएस नहीं होता, तो जो दूसरों का गलत व्यवहार देख रहे हो, वह सौ गुना अधिक होता। लोग लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म पर अडिग रहो, दूसरों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर के सिरसा चौराहा के समीप हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए साध्वी ने कहा कि देश भक्ति होना जरूरी है। कुटुंब प्रबोधन हो। सामाजिक समरसता को बढ़ाना है। इसके लिए संगठित होने की जरूरत है। यूजीसी पर उन्होंने कहा कि सरकार वोट के लिए बांट सकती है, मगर एकजुट होकर समाज के कल्याण के लिए आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि क्रांति और शांति दोनों आवश्यक है। कहा कि नेपाल बॉर्डर पर आकर लोग धर्मांतरण कराकर चले जाते हैं। बहुत सारे प्रकल्प बताते हैं, इससे बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि परिवार पर विशेष ध्यान दिया जाए। बच्चों पर निगरानी नहीं करनी है। बेटे को श्रीराम जैसा मर्यादित बनाएं। संवाद
हिंदू जीवन जीने की कला सिखाने वाला धर्म
क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि इस देश के कई नाम है। भारत का इतिहास गौरवशाली रहा है। हिंदू जीवन जीने की कला सिखाने वाला धर्म है। चूक पर बारह सौ साल तक कड़ा संघर्ष करना पड़ा। अब जाति में बंटे तो लुटना शुरू हो जाओगे। कहा कि आपसी रिश्तों को बनाए रखने की जरूरत है। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। सामाजिक समरसता, नैतिक कर्तव्यों के पालन की जरूरत है। सम्मेलन की अध्यक्षता बाबा राघवदास ने की। इसमें विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख मानसी सिंह, सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन नितिन दीक्षित, हर्ष गुप्ता, बृजेश गुप्ता, संजय मिश्र आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बीसलपुर की गन्ना समिति में ठप पड़ा सरकारी नल स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें