फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राजकीय इंटर कॉलेजों में आधुनिक होंगी लैब, छात्रों को मिलेगा एआई प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों में अब पढ़ाई को तकनीक से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों की कंप्यूटर और विज्ञान लैब को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज और हाईस्कूल में विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के अलावा तकनीकी और प्रायोगिक शिक्षा से भी जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों की लैब को अपडेट करने का कार्य शुरू कराया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर भी सख्ती बढ़ाई है। वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है। लैब के उन्नयन से छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जुड़ने पर बल दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें