फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ब्रह्मचारी घाट द्वार की राज्यमंत्री ने रखी आधार शिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के आयुर्वेदिक कॉलेज मार्ग स्थित ब्रह्मचारी घाट और गौरीशंकर मंदिर जाने वाले मार्ग पर ब्रह्मचारी घाट द्वार की गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने भूमि पूजन के साथ आधारशिला रखी। द्वार का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि ब्रह्मचारी घाट एवं गौरीशंकर मंदिर और सत्यनारायण मंदिर जाने वाली श्रद्धालुओं के लिए यह प्रवेश द्वार एक यादगार स्तंभ के रूप में कायम रहेगा। ब्रह्मचारी घाट एवं गौरी शंकर मंदिर आदि धार्मिक स्थल पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल है। धार्मिक आस्था का केंद्र होने के साथ श्रद्धा के प्रतीक है।
बोले, महाशिवरात्रि पर यहां बड़ी संख्या में लोग भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इस मौके पर सभासद पुष्पा उपाध्याय, साकेत साकेत सक्सेना, रईस अहमद, सुनील मिश्रा, अमरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें