फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित होने से ही आगे बढ़ेगा यदुवंशी समाज

Sat, 14 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक बारात घर में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचने पर राज्यमंत्री के पहुंचने पर महासभा के जिलाध्यक्ष नरायन सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव सहित तमाम पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज योग के बल पर पूरे विश्व में अपनी ख्याति फैलाने वाले स्वामी रामदेव यादव समाज से हैं। रामदेव ने अपने दम पर दुनिया को दिखा दिया कि यादव ठान ले तो कोई काम नामुमकिन नहीं है। राज्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित तमाम मंत्री और नेता प्रदेश के अंग हैं और प्रदेश के विकास को गति दे रहे हैं। पूर्व राज्यसभा सदस्य और बरेली सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और एकजुटता के लिए इस तरह के आयोजन करने रहने की अपील की। विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा, सहकारी बैंक चेयरमैन लक्ष्मी यादव, मलखान सिंह, हरनाम सिंह, राम सिंह यादव, दिनेश यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मेधावी छात्र छात्राओं, बीडीसी, प्रधान, सहकारी समितियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हंसपाल सिंह यादव, मिठाईलाल, शेर सिंह, सर्वेश, वीरेंद्र यादव, ओंकार यादव, जमुना प्रसाद, मान सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


यादव महासभा का अलग हुआ होली मिलन
पीलीभीत। शहर में जहां एक ओर जिला यादव महासभा का होली मिलन कार्यक्रम था वहीं दूसरी ओर यादव महासभा ने भी लाला लाजपतराय बारातघर में होली मिलन समारोह आयोजित किया। महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह ने कहा कि उनका सम्मेलन राजनैतिक न होकर समाज का कार्यक्रम है। उन्होंने समाज के सपा पदाधिकारियों पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर कैलाश यादव, ठाकुर प्रसाद, महेश, प्रदीप सिंह, श्रीपाल, नरेंद्र यादव, मुन्ना लाल, वीरपाल सिंह, पुत्तन, अनिल कुमार सहित कई लोेग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें