बराही के जंगल में बाबा के उर्स के दूसरे शनिवार को बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। सुबह से ही जायरीनों ने मजार पर मुर्गे के साथ माथा टेका। फिर फातहा दिलाई। इससे पहले रात को कव्वालियों का प्रोग्राम हुआ जिसमें कव्वालों ने अपने कलाम पेश किया। मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एएसपी ने मजार पर चादरपोशी की। वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष हफीज खां, अब्दुल खलीक खां एवं अन्य पदाधिकारियों ने एएसपी, एसओ राजेेंद्र सिंह, मेला प्रभारी सूबेदार सिंह की दस्तारबंदी कर स्वागत किया। एएसपी ने एसओ के साथ मजार तक पहुंचने वाले मार्ग का निरीक्षण किया।
चूका रैंप शुरू न होने से दिक्कत
सेल्हा बाबा मेला स्थल पहुंचने के लिए चूका कोठी के निकट से जाना पड़ता है। यहां डैम से नीचे उतरने को बना रैंप खराब है। पिछले दिनों मरम्मत कराई गई थी जिसे अब तक चालू नहीं किया गया है। इससे जायरीनों को दिक्कत आ रही है। शनिवार को मेला कमेटी पदाधिकारियों ने एएसपी से रैंप पर आवागमन शुरू कराने की मांग की।
बच्चों को पिलाई पोलिया ड्राप
मेले में स्वास्थ्य विभाग ने मेला में आठ टीमें लगाकर पहले दिन 718 बच्चों को दवा पिलाई।