फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने के इंतजार के बाद चूका बीच में शुरू हुआ मोटर बोट का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। टाइगर रिजर्व स्थित चूका बीच में तीन माह के इंतजार के बाद मोटर बोट का संचालन शुरू हो गया। शारदा डैम में मोटर बोट चलने से सैलानी भी खुश नजर आ रहे हैं। वन निगम की ओर से किराया और सैर करने का समय निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

महोफ रेंज के कोर जोन में स्थित चूका बीच की जिम्मेदारी पहले तो टाइगर रिजर्व के अधीन थी, लेकिन पिछले दो सालों से इसकी देखरेख का जिम्मा वन निगम के हवाले कर दिया गया। इसके बाद माना जा रहा था कि सैलानियों को लुभाने को वन निगम की ओर से चूका बीच में व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा। संसाधन बढेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका। मात्र जंगल सफारी के लिए पांच टाटा जीनान वाहन मुहैया कराने के अलावा शारदा डैम में सैलानियों को सैर कराने के लिए एक मोटर बोट को चूका बीच में मंगवाया गया, लेकिन पिछले साल पूरा सत्र बीतने के बाद भी चूका बीच में मोटर बोट का संचालन शुरू नहीं किया जा सका। कहा गया कि नए सत्र की शुरुआत में ही सैलानियों के लिए मोटरबोट का संचालन शुरू किया जाएगा, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसमें कामयाब नहीं हो सके। इधर इस सत्र के तीन महीने बीतने के बाद चूका बीच में मोटर बोट का संचालन शुरू कर दिया गया। वन निगम की ओर से शारदा डैम में मोटरबोट का रास्ता, सैर करने का समय और किराया भी निर्धारित किया गया।
एक पैकेज में छह सैलानी कर सकेंगे मोटर बोट की सैर
चूका बीच पहुंचने वाले सैलानी अब शारदा डैम में मोटर बोट की सैर कर सकते है। डैम के पानी वाले क्षेत्र में पांच किमी का दायरे में 45 मिनट तक सैर की जा सकती है। कम से कम छह सैलानी होने पर ही मोटर बोट चलाई जाएगी। एक पैकेज में छह सैलानियों को 2100 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इसमें प्रति व्यक्ति को 350 खर्च करना पड़ेगा। दस से अधिक की संख्या में सैलानी मोटरबोट की सैर नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

चूका बीच के शारदा डैम में जलस्तर घटने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देेश पर मोटर बोट का संचालन शुरू किया गया है। वन निगम द्वारा किराया और समय निर्धारित कर दिया गया है। -जमील उर रहमान, वन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें