फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू करें गन्ने की शरदकालीन बोआई : डॉ. प्रवीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के सहायक निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि किसान गन्ने की शरदकालीन बोआई शुरू कर दें।
विज्ञापन



सहायक निदेशक ने शनिवार को चीनी मिल परिसर में हुई कृषक गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता कहा कि गन्ने की शरदकालीन बोआई करने का समय आ गया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कपिल कुमार ने कहा कि किसान उन्नतशील प्रजातियों के गन्ने की बोआई करें। इसमें अच्छी पैदावार आती है । चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. एचके गुप्ता ने कहा कि किसान सारा गन्ना चीनी मिल को ही आपूर्ति करें। गन्ने का भुगतान समय पर किया जाएगा।
विज्ञापन

चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने कहा कि 20 नवंबर से मिल का सत्र शुरू हो जाएगा। गोष्ठी में भाजपा विधायक विवेक वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने ही मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर गोष्ठी का शुभारंभ किया। अध्यक्षता चीनी मिल के उपाध्यक्ष नरेश शर्मा और संचालन मनोज त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें