फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विभागीय अनदेखी से बदहाल हुआ खांडेपुर का सरकारी अस्पताल

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव खांडेपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। विभागीय अनदेखी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर पूरी तरह बदहाल हो गया है। इस वजह से क्षेत्र के मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

इस अस्पताल में चिकित्साधिकारी, वार्ड बॉय और फार्मासिस्ट नहीं है तो प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उज्जमा अख्तर की महीने मेंं 20 दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में ड्यूटी लगती है। यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी नहीं है। सिर्फ लैब टेक्नीशियन गोर्वधनलाल ही सभी व्यवस्थाओं को संपादित करते हैं।
फार्मासिस्ट न होने के कारण प्रभारी चिकित्साधिकारी जिला मुख्यालय पर दवाओं की डिमांड तो भेज देतीं हैं, लेकिन जिला मुख्यालय से दवाएं अक्सर नहीं आ पातीं।
विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में दवाएं न होने के कारण अक्सर मरीज स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा करते हैं। स्वास्थ्य केंद्र अक्सर बिलंब से खुलता है और समय से पहले बंद हो जाता है। इस अस्पताल से मरीजों को अपेक्षित लाभ न मिल पाने के कारण संपन्न मरीज तो निजी अस्पतालों से दवाई ले लेते हैं। आर्थिक रूप से मरीजों को मजबूरी में झोलाछाप के पास जाना पड़ता है।
-
इन गांवों के मरीजों को हो रही दिक्कत
खांडेपुर, रंपुरा रना, नवदिया बालजीत, बरसिया, चौखडी, रढ़ैता, शहवाजपुर, अहिरवाड़ा, दुवहा, अखौली, अखौला, मझगंवा, अमृता खास, उगनपुर मरौरी, बसारा, दौलतपुर हीरा, मानपुर मरौरी, जानपुर, वैदखेड़ा, रसायाखानपुर, भड़रिया, चुटकुना, मंडरा सुमन और हेतमनगला आदि।
-
स्वास्थय विभाग के उच्चाधिकारियों की अनदेखी के चलते इस गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति काफी ज्यादा खराब है। अधिकारियों को चाहिए कि वे इस स्वास्थ्य केंंद्र की सारी कमियों को दूर करें, जिससे मरीजों को अपेक्षित लाभ मिले।
-शरदपाल सिंह पूर्व प्रधान खांडेपुर
-
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर की दुर्दशा के लिए विभागीय अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
-अनुराग पांडेय गांव अखौली
-
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में स्टॉफ की कमी बहुत जल्द दूर हो जाएगी। खांडेपुर क्षेत्र के मरीजों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। फिलहाल जरूरत पड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर से खांडेपुर अस्पताल में स्टॉफ भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

- डॉ.लेखराज गंगवार, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीसलपुर

बीसलपुर के गांव खांडेपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।संवाद

बीसलपुर के गांव खांडेपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें