पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ के बाद अब तक हुए सर्वे में 500 हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसलें खराब होने, 350 मकान क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है।
शारदा नदी की बाढ़ ने नदी पार के गांव बैल्हा, टाटरगंज, सिद्धनगर, विनोवा नगर, अशोक नगर, बमनपुर भागीरथ, शास्त्रीनगर, चंद्रनगर, रामनगर, भरतपुर, मोरनिया गांधी नगर, श्रीनगर, नहरोसा, कुठिया गुदिया, कबीरगंज, विजयनगर, नदी के इस पार के गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, ढक्काचांट, खिरकिया बरगदिया में जमकर तबाही मचाई।
तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान का 40 प्रतिशत सर्वे पूरा कर लिया गया। अब तक 500 हेक्टयेर जमीन पर खड़ी फसलों के नष्ट होने, 350 घरों के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। शीघ्र ही सर्वे को पूरा करा लिया जाएगा।