फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बांग्ला नाटक मां सरस्वती का मंचन

विज्ञापन
रानी कॉलोनी में मां काली पूजा में बांग्ला नाटक का मंचन करते कलाकार।संवाद
विज्ञापन
मझोला। ग्राम बहरुआ रानी कॉलोनी में पांच दिवसीय मां काली पूजा मेले के तीसरे दिन बांग्ला नाटक मां सरस्वती का मंचन किया गया। इसमें शक्ति फार्म ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के कलाकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बंगाली समुदाय के लोगों ने हर वर्ष की भांति इस बार भी दो नवंबर को मंदिर में मां काली की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की। इसमें रानी कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, न्यूरिया कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, माला कॉलोनी, शक्ति फार्म दिनेशपुर आदि के श्रद्धालुओं ने रात भर मां काली की उपासना की।
सोमवार रात्रि 9:30 बजे से मेले के अंतिम दो दिवसों में बंगाली समुदाय के कलाकारों की ओर से दो दिवसीय अकाल एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन मां काली पूजा कमेटी के आयोजक मंडल अध्यक्ष पूर्व प्रधान शंकर मंडल, मनोज मंडल, दिलीप दलाल, राकेश सिकदर, प्रशांत डाली, भवेंद्र सरदार, संजीव सरदार, आदित्य सरदार, विकास मंडल , मुकेश मंडल सहित पूरे कॉलोनी के सहयोग से किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें