पीलीभीत। शाहजहांपुर रेल खंड और मैलानी रेलखंड के चार-चार स्टेशनों पर स्टाफ को तैनात किया गया है। इससे जल्द ही ट्रेनों के संचालन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सात मार्च को जीएम के निरीक्षण को लेकर भी स्टाफ की तैनात की बात कहीं जा रही है।
शाहजहांपुर रेल खंड पर भोपतपुर, बीसलपुर, निगोही और शहबाजनगर स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के अलावा अन्य स्टाफ को तैनात किया गया है। इधर मैलानी रेल खंड पर शाहगढ़, दुधिया खुर्द, पूरनपुर और सेहरामऊ स्टेशन पर भी स्टाफ को तैनात किया गया है। इससे जल्दी ही ट्रेनों के संचालन के कयास लगाए जा रहे है।
हालांकि इन रेल खंडों पर ट्रेनों के संचालन को लेकर अभी तक समय सारिणी नहीं आई है। इससे अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। इधर सात मार्च को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम का वार्षिक निरीक्षण होने के बाद स्टाफ की तैनात की रेल महकमा में चर्चाएं है। इस संबंध में जिम्मेदार अफसरों ने भी चुप्पी साध ली है।