फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुहास पीएचसी में स्टॉफ नर्स ने संभाली जिम्मेदारी, चिकित्सक व स्टॉफ नदारद

विज्ञापन
दोपहर 2:52 बजे सुहास पीएचसी पर खाली चिकित्सक की कुर्सी  संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले आरोग्य मेले में अव्यवस्थाएं दूर होने का नाम नहीं ले रहीं। कहीं चिकित्सक और स्टॉफ नदारद है तो किसी पीएचसी पर दवा वितरण की जिम्मेदारी वार्ड बॉय संभाल रहा है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुहास में आरोग्य मेले की जिम्मेदारी स्टॉफ नर्स ने संभाली।
विज्ञापन


शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोशी टोला में चिकित्सक ने 35 मरीज देखे। शहर के पुराना अस्पताल में भी चिकित्सक ने 30 मरीजों को परामर्श दिया। बागगुल शेरखां पीएचसी पर 25 मरीजों की ओपीडी रही। एएनएम ने गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया। बरखेड़ा ब्लॉक की खमरिया पीएचसी पर महिला चिकित्सक डॉ. शृंखला पांडे व स्टॉफ नर्स ने आरोग्य मेले की जिम्मेदारी संभाली तो पीएचसी खमरिया पर लैब टेक्नीशियन व एएनएम नदारद रहीं। फार्मासिस्ट की तैनाती न होने से स्टॉफ नर्स ने ही दवा बांटी।

सुहास में स्टाॅफ नर्स, गजरौला में वार्ड बॉय ने बांटी दवा
दोपहर 2:30 बजे गजरौला कस्बे के समीप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुहास में स्टॉफ नर्स राधा मौजूद थीं। चिकित्सक विजय प्रकाश तिवारी, लैब टेक्नीशियन, एएनएम मौजूद नहीं थीं। फार्मासिस्ट न होने के चलते स्टॉफ नर्स ने मरीजों को परामर्श के साथ दवा भी वितरित की। गजरौला पीएचसी पर चिकित्सक डॉ. खुशबू जमाल ने 10 मरीजों की ओपीडी ली। फार्मासिस्ट रक्शान खां के अवकाश पर होने की वजह से वार्ड बॉय शैलेंद्र ने मरीजों को दवा बांटी।
विज्ञापन






मायूस होकर लौटे मरीज
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुरासकतपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। चुरा सकतपुर और शिवपुरी नवदिया के मेलों में महिला डॉक्टर नहीं थीं। खांडेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी महिला डॉक्टर होने के बावजूद वह मेले में नहीं पहुंचीं। मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।


पूरनपुर नगरीय पीएचसी में पहुंचे 40 मरीज
पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में करीब 40 मरीजों की ओपीडी रही। डॉ. हरमनप्रीत सिंह ने मरीजों को देखा और परामर्श दिया। एलटी जगदीश मल्ल ने चिकित्सक की सलाह पर कुछ मरीजों की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड आदि की जांचें की।

जन आरोग्य मेले में जहां कहीं भी चिकित्सक व कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले, उनकी जांच कराकर एक दिन का वेतन काटने की कारवाई की जाएगी। आरोग्य मेले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



-डॉ. आलोक कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी

दोपहर 2:52 बजे सुहास पीएचसी पर खाली चिकित्सक की कुर्सी  संवाद- फोटो : संवाद

दोपहर 2:52 बजे सुहास पीएचसी पर खाली चिकित्सक की कुर्सी  संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें