फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास करेगी एसएसबी

Fri, 06 Feb 2015 12:34 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो-नेपाल सीमावर्ती गांवों के युवाओं को एसएसबी रोजगार दिलाने का प्रयास करेगी ताकि युवाओं का ध्यान अपराध की दुनिया में जाने की ओर से हट सके। इसी क्रम में पीलीभीत की 26 वीं बटालियन एसएसबी ने भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


कमलापुरी (खीरी) एसएसबी चौकी में कैंप लगाकर जहां 29 युवाओं की नापजोख की। वहीं माध्यमिक विद्यालय कमलापुरी में स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप लगाकर लोगों का परीक्षण कर दवाईयां वितरित कीं। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

कमलापुरी के माध्यमिक विद्यालय परिसर में मानव व पशु स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। 26 वीं वाहनी एसएसबी ललौरीखेड़ा के सेनानायक जेपी राना ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान सेनानायक ने कहा कि बार्डर सीमा पर स्थित गांवों के युवाओं को सेना में भर्ती कराने के लिए एसएसबी पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन


इच्छुक युवाओं से आवेदन लेकर एसएसबी अपने स्तर से ऑनलाइन फार्म शामिल कराएगी। भर्ती में सफलता के लिए उन्हें फिजकल व मेडिकल टेस्ट लेगी और उन्हें प्रशिक्षित करेगी। उन्होंने माध्यमिक विद्यालय को गोद लेकर उसका समुचित विकास कराने का वादा किया और शौचालय का उद्घाटन किया।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चिकित्सा शिविर में करीब 330 महिला पुरुषों का परीक्षण कर उन्हें दवाई वितरित की। 180 पशुओं का भी परीक्षण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को खेल किट, बैग, कॉपी, किसानों को फावड़ा आदि वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें