पीलीभीत। इंडो नेपाल बॉर्डर पर पिलर संख्या 21 के पास एसएसबी जवानों ने नेपाल सामान बेचने जा रहे आठ लोगों को हिरासत में लिया है। सभी सामान बरामद कर एसएसबी के अधिकारियों ने खटीमा के कस्टम विभाग को सौंप दिया।
बृहस्पतिवार सुबह एसएसबी जवानों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से दो बाइकों और एक साइकिल से बॉर्डर पार नेपाल जा रहे हैं। नौजल्हा एसएसबी कंपनी कमांडर तुलुराम के नेतृत्व में निगरानी टीम ने घेराबंदी कर फरियाद शाह, राम सेवक, बुसायल, मोहर्रम अली, राम अवतार, नेमन राजा, निसार खान को पकड़ा। सभी माधोटांडा के हैं। उनके पास से एसएसबी ने दो बाइक, एक साइकिल में लोड प्लास्टिक की कुर्सियां, कंबल, रजाई व अन्य सामान बरामद किया है। संवाद