बरेली में मोदी की किसान कल्याण रैली को देखते हुए नेपाल सीमा पर एसएसबी व जिले में पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने बरेली हाइवे व नेपाल के सीमावर्ती मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की और संदिग्ध वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाशी ली।
रविवार को बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर अलर्ट जारी था। एसपी अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बरेली हाइवे पर संदिग्धों की तलाशी ली और उनके बैग आदि खंगाले। बीसलपुर हाइवे पर आसाम चौकी पुलिस ने वाहनों और उसमें सवार लोगों की भी तलाशी ली। जहानाबाद में एसओ दुर्गेश मिश्रा फोर्स के साथ सड़कों पर रहे और चेकिंग की। बरखेड़ा में एसओ ओमहरि वाजपेई ने पुलिस फोर्स के साथ संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी लेने के बाद जाने दिया। नेपाल बार्डर के सीमावर्ती थाना हजारा की पुलिस ने भी नजर रखी। पुलिस ने एसओ इंद्रकुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया। उधर, एएसबी ने भी बार्डर से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी ली और उनसे पूछताछ की।