फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी रैली में गए वाहन मुसाफिर हुए परेशान

Sun, 28 Feb 2016 10:41 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान महारैली में जिले से बड़ी संख्या में वाहनों के जाने के कारण मुसाफिरों को काफी परेशानी हुई। काफी इंतजार के बाद वाहन मिले उसमें भी भीड़ अधिक रही। अन्य मार्गों की अपेक्षा सबसे ज्यादा परेशानी अमरिया मार्ग पर हुई, जिसपर मात्र पांच बसें ही थीं।
विज्ञापन

बरेली में रैली के लिए भाजपाइयों ने करीब 150 मैजिक और 100 बसों को बुक कराया था। इसके अलावा बड़ी संख्या में निजी वाहन भी गए थे, जिसके चलते पीलीभीत पूरनपुर मार्ग, बीसलपुर मार्ग, माधोटांडा मार्ग, पीलीभीत न्यूरिया खटीमा मार्ग और अमरिया मार्ग पर रविवार को वाहनों की संख्या काफी कम हो गई। चूंकि पूरनपुर, बीसलपुर मार्ग पर यातायात के लिए मैजिक ही एक मात्र सहारा है, इसलिए इस मार्ग पर यात्री परेशान दिखे। वहीं न्यूरिया खटीमा मार्ग पर मैजिक की कमी को रोडवेज बसों ने पूरा कर दिया, जिससे इस मार्ग के यात्रियों को कोई खास परेशानी नहीं हुई। माधोटांडा मार्ग पर भी इस समय बसों का ही संचालन हो रहा और मात्र दो बसें शेष होने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। वाहनों की कमी का सबसे ज्यादा प्रभाव अमरिया मार्ग पर रहा। दरअसल इस मार्ग पर मैजिक न चलकर 38 प्राइवेट बसें ही चलती हैं लेकिन रविवार को मोदी की रैली में बसें जाने के साथ वैवाहिक कार्यक्रमों में भी कई बसें गई हुई थी जिससे मार्ग पर सिर्फ पांच बसे ही यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में लगी थीं।
पूरनपुर। पूरनपुर-टाटरगंज और पूरनपुर बंडा रोड की कई बसें बरेली रैली में जाने से यात्रियों को असुविधा हुई। उन्हेें वाहनों के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि पूरनपुर-घुंघचाई, पूरनपुर-माधोटांडा मार्गों पर थ्रीव्हीलर का संचालन रोज की तरह होने से यात्रियों को असुविधा नहीं हुई। पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन के प्रबंधक लियाकत उर्फ भूरे भाई ने बताया कि रैली में दस बसें एवं अन्य बसें बारातों में जाने को लेकर बसों को निर्धारित समय से रवाना नहीं किया जा सका। बसें दो और तीन बसों की सवारियों को लेकर रवाना हुईं और लौटी।      
विज्ञापन

बीसलपुर। प्रधानमंत्री की किसान कल्याण रैली में बसों और मैजिक के जाने से पीलीभीत रोड, बिलसंडा रोड, बरेली रोड, शाहजहांपुर रोड, फरीदपुर रोड और खुदागंज रोड पर यातायात प्रभावित रहा। यात्री अपने गंतव्यों को जाने के लिए परेशान देखे गए। इसके चलते ट्रेनों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें