एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर शारदा नदी पार कर लाए जा रहे पशुओं की खेप पकड़ी है। एसएसबी कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पशुओं को गौशाला भेजा गया है।
इंडो नेपाल पर तैनात 26वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट जेपी राना को मुखबिर से पशु तस्करी की सूचना मिली। इस पर उन्होंने चूका पोस्ट को एलर्ट किया। कमांडेंट के निर्देश पर चूका पोस्ट के उपनिरीक्षक जीएस भारतिया और हरेंद्र कुमार ने जवानों को लेकर शारदा नदी पर गश्त शुरू की। रात करीब डेढ़ बजे सुतिया घाट पर नेपाल से आ रहे पशुओं को घेर लिया। अंधेरा होने कारण तस्कर फरार हो गए। पशुओं को घेरकर चूका पोस्ट लाया गया।
यहां 63 प्रतिबंधित बरामद किए गए। पशुओं की गिनती के बाद एसएसबी ने उन्हें देवीपुर स्थित गौशाला भेज दिया है। शारदा नदी के घाटों के माध्यम से हो रही इस पशु तस्करी के बाद अभी एसएसबी पुलिस के साथ मिलकर घाटों की जांच भी करा रही है।