पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम रमपुरा फकीरे में पीडीए जन पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार को गरीबों, किसानों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के विरोधी बताते हुए बदलाव की जरूरत पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हितों के खिलाफ काम कर रही है। समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को न्याय, सम्मान और समान अवसर देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और आगामी चुनाव में बदलाव तय है। चौपाल की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता सभा के विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब और किसान लगातार उपेक्षित हो रहे हैं। इस दौरान बालकराम सागर, काशीराम सरोज, लखविंदर सिंह पन्नू, संजय सिंह यादव, पिंकी पाल, विनोद कुमार वर्मा सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद है।