फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हरिशंकरी लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प

Wed, 20 Aug 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल टाह पौटा में हरिशंकरी रोपण कार्यक्रम में मौजूद बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानं
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले भर में मंगलवार को हरिशंकरी रोपण अभियान चला। अफसरों और जन प्रतिनिधियों के साथ आमजन ने हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ बरगद) का रोपण किया। साथ ही संरक्षण का संकल्प लिया। शहर में कई स्थानों पर पौधे लगाए गए। बीसलपुर, बरखेड़ा, बिलसंडा, कलीनगर आदि क्षेत्रों में भी हरिशंकरी का रोपण किया गया। जिले की 720 में से 715 ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के टाह पौटा जूनियर हाई स्कूल में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने हरिशंकरी के तहत पीपल, बरगद व पाकड़ के पौधों का रोपण किया। विधायक ने शिक्षकों, ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की पौधरोपण से पर्यावरण तो बेहतर रहता ही है। साथ ही हरियाली भी रहती है। डीएम ने कहा जो पौधे लगाए जाएं उनकी देखभाल में कमी न रहे। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार रहे। अभियान का प्रारंभ शहीद पार्क वल्लभनगर कॉलोनी में सभासद चैतन्य गंगवार कराया। नगर पालिका परिसर में विभाग संचालक बरेली ओमप्रकाश के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम के जिला सह संयोजक दुर्गा प्रसाद व दीपक अग्रवाल ने पौधरोपण में योगदान दिया। नेशनल लाइब्रेरी में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने हरिशंकरी का रोपण किया।लोक भारती पीलीभीत की ओर से श्रवण सिंह, एड. संजीव सक्सेना, सुखबीर सिंह भदोरिया, डॉ. अनुरीता सक्सेना, राजेश राय हांडा, एडवोकेट विनय सक्सेना आदि ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन


दिलावरपुर में हरिशंकरी पौधों का किया रोपण
घुंघचाई। गांव दिलावरपुर में मंगलवार को हरिशंकरी के तहत पौधारोपण किया गया। प्रधान राम निवास शर्मा ने पौधारोपण कर इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। कैशोपुर के प्रधान कृपाशंकर प्रजापति ने मढ़ी बाबा स्थान पर बरगद व पीपल के पौधे लगाए। कढैया में प्रधान रामचंद्र यादव ने पौधारोपण कर इसके लाभ बताए। संवाद

बिलसंडा व बरखेड़ा के गांवों में किया पौधारोपण

बिलसंडा/ बरखेड़ा। गांव बिलहरा में हरिशंकरी रोपण अभियान के तहत मंगलवार को पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने पौधे रोपे। पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधा लगाने की शपथ ली गई। अभियान में अमित शुक्ला, संजय, पंकज शर्मा, खुशीराम मौर्या समेत अन्य लोग शामिल रहे। वहीं बरखेड़ा में सामाजिक संगठन लोक भारती की ओर से गांवों में पौधारोपण किया गया। एपीओ अनवर मलिक और कार्यक्रम संयोजक नागेंद्र गंगवार के नेतृत्व में ग्राम पतरासा, नवादा महेश, भैसाहा गवालपुर, रम्पुरा नत्थू, ज्योरहा कल्यानपुर में पौधारोपण हुआ। इसमें ब्लॉक संयोजक चंद्रपाल दिवाकर, प्यारेलाल कश्यप आदि शामिल रहे। संवाद

जूनियर हाईस्कूल टाह पौटा में हरिशंकरी रोपण कार्यक्रम में मौजूद बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें