पीलीभीत। 43वीं राज्यस्तरीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल मैच में मुज्जफरनगर ने शामली को 38-17 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
सैदपुर स्थित बालाजी आईटीआई में दूसरे दिन शामली और मुज्जफरनगर के बीच फाइनल मैच खेला गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रभात जायसवाल और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मुज्जफरनगर की टीम ने शामली को 38-19 से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। समापन पर पूर्व पालिकाध्यक्ष और बालाजी आईटीआई के प्रबंधक दीपक सक्सेना ने विजेता, उपविजेता टीमों के अलावा निर्णायकों को भी पुरस्कृत किया। इस दौरान पर्यवेक्षक रामपाल, उत्तरप्रदेश कबड्डी एसोसिएशन अध्यक्ष ईश्वर पाल, संयुक्त सचिव पदमवीर सिंह, चैंपियनशिप के निदेशक सुनील कुमार, जिला कबड्डी एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश तिवारी को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संचालन उपाध्यक्ष हरिओम चौधरी और सचिव अरविंद देवल ने किया। इस मौके पर बालाजी आईटीआई के प्रधानाचार्य विकास सक्सेना, प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रभात गंगवार, केशव राठौर, रुपेश राठौर, रुपेश चौहान, शिव कुमार, विकास चौधरी, आरके शर्मा, रोहित साहू समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।