फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में अमिता और सुमन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांव दियूरी उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। बालिका वर्ग की फर्राटा दौड़ में कैंच की अमिता और लुधपुरा की सुमन ने बाजी मारी। इसके अलावा ग्राम पंचायत सड़िया मुगलपुरा में भी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

संकुल प्रभारी हिमांशु कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अभिषेक ने पहला, हरवीर ने दूसरा स्थान पाया। सौ मीटर दौड़ में गौरव व रूपेश ने बाजी मारी। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में फर्राटा दौड़ में दियूरी के अमन और प्रेमपाल ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी कबड्डी बालक वर्ग में मानपुर हटुआ और बालिका वर्ग में नवदिया घीसी की टीमें विजयी रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग में दियूरी की टीम और बालिका वर्ग में नवदिया घीसी की टीमें विजेता रही। संकुल प्रभारी ने बताया कि प्रतियोगिता में संकुल के सभी परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रामदास, श्याम लाल, नीरज राणा, सुनीता समेत स्टाफ मौजूद रहा।
इधर, न्याय पंचायत सड़िया मुगलपुरा में भी पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 21 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सौ मीटर दौड़ में रवि प्रथम व मेवाराम द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर संकुल प्रभारी महेश चंद्र, एबीआरसी आकाश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें