पहले दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेलवे बरेली के मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशपाल सिंह ने फीता काटकर किया।
समारोह में सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षण के अलावा खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। समारोह में प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई, चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरपी यादव, डॉ. विकास प्रधान, डॉ. प्रहलाद सिंह, डॉ. दरख्शा अजहर, डॉ. समित साहनी, डॉ. अलका मेहरा और डॉ. महेश बाबू आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्राचार्य ने और संचालन डॉ. पवन त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर विद्यार्थियों नेे महाविद्यालय परिसर में मार्च पास्ट किया।
बुधवार पहले दिन छात्राओं की हुई 100 मीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष की प्रीति देवी प्रथम, एमए प्रथम वर्ष की सविता देवी द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की कीर्ति गंगवार तृतीय रही। शॉटपुट थ्रो में बीए प्रथम वर्ष की शिल्पी प्रथम, एमए द्वितीय वर्ष की सोनम द्वितीय और बीएससी तृतीय वर्ष की शिवांगी गुप्ता तृतीय रही। ऊंची कूद में बीए प्रथम वर्ष की प्रियंका प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की मिथलेश कुमारी द्वितीय और एमए प्रथम वर्ष की शीला देवी तृतीय रही।
छात्रों की 100 मीटर दौड़ में बीएससी प्रथम वर्ष का धर्मवीर प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष का इशरत अली द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष का हरेंद्र कुमार तृतीय रहा। शॉटपुट थ्रो में बीएससी प्रथम वर्ष का प्रवीण गंगवार प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष का नेमचंद्र द्वितीय और एमए द्वितीय वर्ष का जितेंद्र कुमार तृतीय रहे। ऊंची कूद में बीएससी तृतीय वर्ष के नागेश्वर सिंह प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष के अतुल कुमार द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष के हरीशंकर तृतीय रहे।