पीलीभीत। छठ पर्व के लिए मथुरा छावनी-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05066 मथुरा से 23.50 बजे निकलकर बरेली जंक्शन से 03.45 बजे, बरेली सिटी से 04.10, इज्जतनगर से 04.30, भोजीपुरा से 04.50, पीलीभीत से 05.35, पूरनपुर से 07.00 बजे चलेगी। वहीं, मैलानी से 08.00 बजे, लखीमपुर से 08.45 बजे, सीतापुर से 09.40 बजे होकर गोरखपुर से 16.10 बजे पहुंचेगी। मशरख से 21.34 बजे प्रस्थान कर छपरा 22.45 बजे पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05065 छपरा से 20.00 बजे, मशरख से 21.02, दिघवड़ा दुबौली से 21.24, गोरखपुर से 02.50, खलीलाबाद से 03.32 बजे, बस्ती से 04.12 बजे, सीतापुर से 09.10 बजे, लखीमपुर से 10.10, मैलानी से 10.45 बजे, पुरनपुर से 11.42 बजे, पीलीभीत से 12.45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद हाथरस सिटी से 18.10 बजे प्रस्थान कर मथुरा छावनी 19.20 बजे पहुंचेगी। संवाद