फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली लाइन में स्पार्किंग से खेत में लगी आग, 84 बीघा में फसल नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। गांव पंडरा रामदास में शुक्रवार देर रात तेज हवाओं के चलते बिजली लाइन में हुई स्पार्किंग से गेहूं के खेतों में आग लग गई। आग से 84 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

आग की शुरुआत गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह उर्फ कुक्कू के खेत से हुई। इसके बाद आग की लपटें तेजी से फैलती हुई पड़ोसी सर्वजीत सिंह के खेत में जा पहुंचीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र के लोगों मेंं अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान आग बुझाते समय राजेंद्र सिंह खेत के बीच नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। किसान राजेंद्र सिंह के अनुसार शुक्रवार रात करीब नौ बजे तेज हवा के कारण बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई, जिससे आग लग गई। इससे उनकी लगभग 60 बीघा व पड़ोसी सर्वजीत सिंह की करीब 24 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शनिवार दोपहर करीब दो बजे गांव उदयपुर में गेहूं की नरई में अचानक आग लग गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें