सपा की साइकिल यात्रा छठे दिन भी जारी रही। राज्यमंत्रियों एवं पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पार्टी नीतियों से अवगत कराया।
बरखेड़ा ब्लाक में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री हेमराज वर्मा व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कस्बा बरखेड़ा और आसपास के एक दर्जन गांवों में साइकिल चलाई। इस दौरान राज्यमंत्री ने कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों को सपा सरकार की उपलब्धि गिनाई। नरेंद्र मिश्र कट्टर ने कहा सपा सरकार की जनहित की योजनाओं का बखान करते हुए लोगों से पात्र लोगों से उसका लाभ उठाने का आह्वान किया। उनके साथ चेयरमैन जमील अहमद, राजू पाठक, धर्मेश गंगवार सहित कई लोग थे।
ललौरीखेड़ा ब्लाक के खमरिया पुल पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने सुखलाल गंगवार, मुन्ने अंसारी सहित तमाम लोगों के साथ साइकिल रैली निकाली। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने भी सरकारी की उपलब्धियां गिनाई। परेवावैश्य में महासचिव तसलीम शान खां, जिला पंचायत सदस्य रियाज खां साइकिल रैली में शामिल हुए। दहगला में प्रधान जसपाल सिंह के नेतृत्व में बदरूल, तिलकराम सहित कई लोगों की साइकिल रैली को राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने रवाना किया। बीसलपुर के अमरा करोड़ में देवदत्त गंगवार, रामप्रताप गंगवार, महावापुर में उदय प्रकाश वाजपेई, बिलसंडा के ढकरिया में रामवीर यादव, अजमेरी खां के नेतृत्व में साइकिल यात्राएं निकाली गई।
अमरिया। ब्लाक क्षेत्र में सपा महासचिव तसलीम शान खां, जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद, रियाज अहमद, मोहम्मद शाहिद, रईसदुदीन, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद इरफान, मिन्हाजुद्दीन सहित कई लोग थे।