फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कर्नल सोफिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 May 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को सपाइयों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट तिराहे से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद इस्तीफे की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। विरोध के दौरान बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सपा महिला सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में शर्म करो मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच अघोषित वार के बाद जारी सीजफायर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक दलों से लेकर आम महिलाओं में रोष व्याप्त है।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष आशा वर्मा ने कहा कि जब पूरा देश भारतीय सेना की महिला अफसरों पर गर्व कर रहा है, तब भाजपा सरकार के मंत्री का यह बयान शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा कमलेश परिहार के अलावा नफीस अहमद अंसारी, काशीराम सरोज,अमित पाठक एडवोकेट, राजकुमार राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें