फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सपा ने जनसमस्याओं को लेकर टनकपुर हाईवे पर निकाला जुलूस

Sun, 03 Sep 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जलूस निकालते सपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं का समाधान न होने के विरोध में सपा ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने पहले पार्टी कार्यालय पर बैठक की। इसके बाद टनकपुर हाईवे पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों ने सरकार पर हमला बोला। इसके बाद जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपने की रणनीति तय की। पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में नकटादाना चौराहे से नारेबाजी करते हुए जुलूस लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है प्रदेश में कानून-व्यवस्था पंगु हो गई है। कई जिलों में सरेआम हत्या, दुष्कर्म समेत तमाम गंभीर अपराधों की बाढ़ आ गई है। शासन-प्रशासन प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रहा है। सरकारी अमला निरंकुश हो चुका है। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस जनता का शोषण कर रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। किसानों की फसलों को छुट्टा पशु बर्बाद कर रहे हैं। किसान रात-रात भर जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र, शैलेश शर्मा, असलम जावेद अंसारी, अमित पाठक, रूपराम कश्यप, देवनारायण वर्मा, कुलवंत सिंह, आशीष चौहान, डिंपल गौड, इदरीश अंसारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें