फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन अंडरपास से अब तक नहीं निकला बारिश का पानी

Sun, 03 Sep 2023 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अंडरपास में भरा बारिश का पानी ।
विज्ञापन
बीसलपुर। क्षेत्र में रेलवे के तीन अंडरपास में भरा बारिश का पानी अब तक नहीं निकल सका है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है, लेकिन रेलवे अफसर शिकायतों के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव चौसरा, मिघौना और रुरिया के पास बने रेलवे के अंडरपास में एक माह से बारिश का पानी भरा है। इससे लोगों को आवागमन में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वाधिक दिक्कत महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही है। लोग रेलवे के अधिकारियों से कई बार फोन पर इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। इस बाबत इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें