फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के अभियान में पुलिस रही लापरवाह

Mon, 13 Jun 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
मुस्तैदी में लापरवाही - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
दुपहिया वाहनों की चेकिंग कर संदिग्धों की तलाश के लिए चलाए गए अभियान में पुलिस लापरवाह बनी रही। पुलिस चौकियों पर सन्नाटा पसरा रहा। चेकिंग प्वाइंट्स पर पहुंचे पुलिसकर्मी छांव तलाशते दिखाई दिए। इससे दो घंटे का अभियान कागजों और बयानबाजी में ही सिमट कर रह गया।
विज्ञापन

सोमवार को बैंक खुलने पर सुरक्षा के लिहाज से दोपहर 12 से दो बजे तक चेकिंग करने केे निर्देश दिए गए। इसमें सभी थाना, चौकी प्रभारियों को दुपहिया वाहनों पर बिना नंबर प्लेट और तीन सवारी घूमने वाले संदिग्धों पर सख्ती करने के निर्देश एसपी अनिल कुमार सिंह ने दिए। सर्किल अफसरों को मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन थाना स्तर से अभियान में लापरवाही बरती गई। पुलिसकर्मी थाने, चौकी से अफसरों के आदेश का पालन करने तो निकले लेकिन औपचारिकता निभाकर लौट आए। चौराहों पर पुलिस वाले धूप से बचने के लिए छांव तलाशते रहे, तो ज्यादातर जगह चौकी के बाहर भी चेकिंग नहीं दिखाई दी। काफी देर बाद सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट को पुलिस की लापरवाही का पता लगा तो उन्होंने सख्त हिदायत देकर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों की डांट-डपट के बाद पुलिस ने इक्का-दुक्का चालान कर कागजी कार्रवाई पूरी की। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि सख्ती से चेकिंग की गई है। कुछ प्वाइंट्स पर पुलिस की लापरवाही का पता लगा था। हालांकि बाद में वहां पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें