फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की पहली सूची में पीतमराम का टिकट कटा

Wed, 28 Dec 2016 11:21 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
पाातमराम
विज्ञापन
सपा ने पूरनपुर सीट पर मौजूदा विधायक पीतमराम का टिकट काटकर पूर्व विधायक सुखलाल को दे दिया है। बुधवार को जारी हुई सूची में मात्र दो ही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी घोषित किए गए। शहर सीट से कैबिनेट मंत्री मौजूदा विधायक हाजी रियाज अहमद एक बार फिर मैदान में होंगे।  
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व सपा के प्रत्याशियों की सूची जारी हुई थी जिसमें तीनों सिटिंग एमएलए क्रमश: शहर से हाजी रियाज अहमद, बरखेड़ा से हेमराज वर्मा और पूरनपुर से पीतमराम का नाम होना बताया गया था, जबकि बीसलपुर सीट से नीरज गंगवार का नाम था। लेकिन बुधवार को जारी सूची ने सभी को न सिर्फ हैरत में डाल दिया बल्कि हाईकमान के साथ जिले पर चल रही गुटबाजी का असर भी सामने आया। इसमें पहला नाम शहर विधानसभा से शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का है। उन्हें पहले भी सपा का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और कोई भी प्रत्याशी उनका टिकट हथियाने के प्रयास में भी नहीं दिखा। लेकिन पूरनपुर विधायक पीतमराम का टिकट कटना चर्चा बन गया। हालांकि पिछले काफी दिनों से उनका टिकट कटने की चर्चा चल रही थी और इसमें पूर्व विधायक सुखलाल के अलावा एक लेखपाल भी प्रयासरत थे लेकिन बाजी पूर्व विधायक के हाथ लगी। 

शहर से पांच बार जीत चुके हैं हाजी रियाज

शहर विधायक और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद पिछले तीन चुनाव में लगातार जीत चुके हैं जबकि इससे पूर्व भी दो बार विधायक बन चुके हैं। उन्हें मुलायम और शिवपाल के करीबी माना जाता है। पिछले दिनों बरेली में हुई मुलायम सिंह रैली में भी वह प्रमुख मुस्लिम चेहरा बनकर उभरे थे। यह तय माना जा रहा था कि शहर विधानसभा के लिए सपा से वह एक मात्र और दावेदार हैं। सूची में उनका नाम आने से यह चर्चाएं भी सच साबित हुई।
विज्ञापन

00000000000
भाजपा से विधायक रहे हैं सुखलाल

 विधायक पीतमराम का टिकट कटवाकर पार्टी प्रत्याशी बने सुखपाल पिछली बार भाजपा से बरखेड़ा सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए थे। उनके पिता किशनलाल भी बरखेड़ा क्षेत्र से भाजपा के सात बार विधायक चुने गए थे। लेकिन पिछले चुनाव में उन्होंने पाला बदल का कांग्रेस का दामन थाम लिया था और पूरनपुर सुरक्षित सीट पर चुनाव लड़ा। इसमें वह वर्तमान विधायक पीतमराम के हाथों पराजित हुए थे। आगामी चुनाव के लिए वह काफी दिनों से तैयारियों में जुटे थे और कुछ माह पूर्व की कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन अंदरूनी रूप से सपा और बसपा दोनों में घुसपैठ बनाए हुए थे। अंतत: उन्हें सपा का टिकट हासिल करने में कामयाबी मिली।
000000000000

मैं इस समय लखनऊ में ही हूं। सपा प्रत्याशियों की जो सूची जारी हुई है वह मुख्यमंत्री ने जारी नहीं की है। मुख्यमंत्री की सूची में मेरा नाम है और मैं ही पूरनपुर से सपा का चुनाव लडूंगा। इस बारे में मुख्यमंत्री से वार्ता भी हुई है।
विज्ञापन

पीतमराम, पूरनपुर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें