केंद्रीय वित्त एवं राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री का नोटबंदी का फैसला जनहित में है। अब हालात सामान्य होने लगे हैं, जल्द ही बैंकों में भरपूर कैश होगा।
बुधवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय वित्त एवं राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोग पार्टी से अधिकाधिक संख्या में जुड़ें व परिवर्तन लाए। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही नोटबंदी के संदर्भ में हालात सुधर जाएंगे। पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों का सम्मान किया है। विधायक रामसरन वर्मा ने भाजपा को पिछड़े वर्ग की हितैषी बताया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, मंडल अध्यक्ष गोपाल गंगवार, रवि प्रजापति, दिनेश पटेल, प्रेमचंद्र, रामसिंह कुशवाहा, अशोक कुमार, धर्मप्रकाश रामबाबू, हेमराज कश्यप, हंसराम राठौर मौजूद रहे। सम्मेलन में बीसलपुर और पूरनपुर विधान सभा क्षेत्रों से भी काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इससे पूर्व नगराध्यक्ष अमित अग्रवाल के आवास पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का स्वागत किया गया।