फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के वार्षिक निरीक्षण  में सुनगढ़ी पुलिस पास

Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाने की  सजावट देखकर खुश हुए एसपी, अभिलेख मिले दुरूस्त 
विज्ञापन

मैस में खाने की गुणवत्ता पर फालोअर, गार्द को नगद ईनाम
इंस्पेक्टर को क्राइम मीटिंग में किया जाएगा पुरस्कृत
 एसपी अनिल कुमार सिंह के वार्षिक निरीक्षण में सुनगढ़ी पुलिस पास हो गई। थाना परिसर की साफ सफाई, असलाहों के रखरखाव और अभिलेख दुरूस्त मिलने पर एसपी ने जमकर सराहना की। बेहतर काम करने पर नगद ईनाम भी दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे एसपी सुनगढ़ी थाने पहुंच गए। एसपी के साथ सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट भी थे। सर्वप्रथम एसपी ने थाना परिसर की साफ सफाई और साज-सज्जा को देखकर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान की सराहना की। पूरे परिसर का राउंड लेेनेे के बाद थाने में खड़ी सीज बाइकों के रखरखाव को देखा गया। उन्हें इसमे भी सब ओके मिला। इसके बाद एसपी मैस में पहुंचे। पुलिसकर्मियों के लिए बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। इसके बेहतर मिलने पर फालोअर को पांच सौ रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। इसके बाद गार्द को भी ढाई हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया। असलाहों की बारीकी से चेकिंग की गई। इसमें असलहों की साफ सफाई और उसकी जानकारी पुलिसकर्मियों में संतोषजनक मिली। जिसके बाद लंबित विवेचनाओं की जानकारी की गई। अभिलेखों के रखरखाव और एनसीआर, एफआईआर में हुई कार्रवाई को जाना गया। जिसमें पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी की गई है। परिसर में बने आवासीय भवनों की रंगाई-पुताई और अन्य व्यवस्थाएं भी चेक की गई। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुनगढ़ी पुलिस को साफ सफाई के लिए सराहा गया है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान को क्राइम मीटिंग में पुरस्कृत किया जाएगा। निरीक्षण में सारी व्यवस्थाएं अन्य थानों की अपेक्षा काफी बेहतर मिली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें