फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पोस्टल बैलेट में सपा का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव में मतदान में लगे कर्मियों की पहली चाह सपा रही। यही कारण रहा कि जब मतगणना शुरू हुई तो इसमें सबसे अधिक मत सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के पक्ष में 2488 रहे। वहीं भाजपा के जितिन प्रसाद को 1959 मत मिल सके।
विज्ञापन

चुनाव में अलग- अलग विभागों के कर्मियों को मतदान में लगाया गया था। उनको भी मतदान का अधिकार दिया गया। इसके लिए उनका मतदान प्रशिक्षण के बाद ही पोस्टल बैलेट से कराया गया। मंगलवार को जब मतगणना के बाद तस्वीर स्पष्ट हुई तो इसमें सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार को 2488 मत मिले, जबकि भाजपा के जितिन प्रसाद को 1959 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा बसपा के अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू को 445 मत मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें