फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जल्द ही बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों का होगा निपुण एसेसमेंट टेस्ट, सारणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक स्कूलों में निपुण की स्थिति को परखने के लिए विद्यार्थियों का निपुण एसेसमेंट टेस्ट लिया जाएगा। इसको लेकर शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। टेस्ट 18 नवंबर से हाेंगे। बीएसए ने इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


बेसिक स्कूलों को निपुण बनाने के लिए अधिकारियों का काफी जोर है। इसके लिए समय-समय पर अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर निर्देश भी दे रहे हैं। अब स्कूलोें की निपुण में क्या स्थिति है इसका शासन आकलन कराएगा। इसके लिए विद्यार्थियों का टेस्ट कराया जाएगा।
टेस्ट को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने डायट प्राचार्य और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ की समय सारणी भी भेजी है। निर्देश में कहा गया है कि 18 नवंबर को बरेली मंडल के जिलों में कक्षा एक से तीन तक तो 19 नवंबर से कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों का टेस्ट होगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया टेस्ट को लेकर सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें