पीलीभीत। मां दुर्गा की मूर्तियों की विसर्जन यात्रा जिले में पूरी श्रद्धा से निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल से होली खेली। मूर्तियों का ब्रह्मचारी घाट पर भी विसर्जन किया गया।
शहर के मोहल्ला खकरा में नव दुर्गा पूजा समारोह के समापन के बाद शनिवार को सुबह हवन पूजन हुआ। इसके बाद दोपहर में मां दुर्गा की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा मोहल्ला खकरा से शुरू होकर चौक बाजार, कोतवाली रोड होते हुए ब्रह्मचारी घाट पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु अबीर गुलाल उडाते हुए होली खेल रहे थे। सभी देवी भजनों पर नाचते हुए ब्रह्मचारी घाट पर पहुंचे।
यहां पर माता दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के मनोरंजन संस्थान से भी मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
अमरिया। शनिवार को अमरिया कस्बा समेत धुंधरी, दीनार पुर, भूरकोनी, सरैनी तुरकुनिया में विसर्जन यात्रा निकाली गई। पौटा डाम अप्सरा नदी में जयकारों के उद्घोष के साथ माता दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
दुर्गा पूजा में शक्ति फार्म के कलाकारों ने बांधा समा
कलीनगर। गभिया सहराई गांव में चल रहे शारदीय दुर्गा पूजा मेले में शनिवार को शक्ति फार्म समेत अन्य क्षेत्रों के कलाकारों ने जात्रा गान, सागार भाषा पर पारंपारिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिसे देखने के लिए देर रात तक पंडाल में भक्तों की भीड़ रही।
तराई क्षेत्र में स्थित बंगाली बहुल गांव गभिया सहराई में चल रही श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा मेले में रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मुख्य बाजार में स्थित मंदिर पर दिन भर श्रद्धालुओं की कतार लग रही है। देर रात का पूजा अर्चना की जा रही है। मंदिर परिसर के सामने पंडाल में शनिवार रात श्रद्धालुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जिसमें शक्तिफार्म समेत अन्य स्थानों से पहुंचे कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिसे देखने के लिए पंडाल में सैकड़ों लोग जमा रहे। देर रात तक मेला क्षेत्र में रौनक रही। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रहा। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष कलीपद गाइन, गणेश सम्दार, अंजन ढाली, संजय विश्वास, सुकुमार गाइन, अजय वैद्य, अर्जुन मंडल आदि मौजूद रहे। संवाद
रुद्र महायज्ञ आज से
पीलीभीत। कुंडी रुद्र महायज्ञ आज से कल्याणपुर चक्रतीर्थ पर शुरू होगा। पहले दिन कलश यात्रा दिन में 11 बजे से शुरू होगी। इसके बाद भंडारा होगा। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक सत्संग होगा। सोमवार को सुबह आठ बजे से परिक्रमा की जाएगी। संवाद
पीलीभीत में श्री नव दुर्गा पूजन व विसर्जन समारोह में शहर में निकाली गई मां दुर्गा मूर्ति विसर्ज
पीलीभीत में श्री नव दुर्गा पूजन व विसर्जन समारोह में शहर में निकाली गई मां दुर्गा मूर्ति विसर्ज