पूरनपुर। रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स की शनिवार शाम को एक होटल में हुई बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए सोनू छीना को अध्यक्ष और शेखर खंडेलवाल को सचिव मनोनीत किया गया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि इसके अलावा प्रशांत सक्सेना को कोषाध्यक्ष, डॉ. सुधाकर पांडेय, अनिल अग्रवाल, देवेंद्र छीना को उपाध्यक्ष, हरजिंदर सिंह को सह सचिव, हरजिंदर सिंह, अनूप गोयल, अभिषेक भारती डॉ. शैलेश, नितिन खंडेलवाल को डायरेक्टर मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी एक जुलाई से अपना कार्यभार शुरू करेगी। डॉ. अनुभव गुप्ता, डॉ. मनदीप सिंह, पुनीत खंडेलवाल, प्रदीप अग्रवाल, मनदीप कपूर मौजूद रहे। संवाद
सोनू छीना।