पीलीभीत। पीलीभीत रोटरी मातृशक्ति क्लब 3110 के लिए हुए चुनाव में चारु धवन को अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद की जिम्मेदारी मुनीता अग्रवाल सौंपी गई।
रोटरी मातृशक्ति क्लब संस्थापक अध्यक्ष मोनिका बंसल के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष और सचिव के अलावा अदिति जैसवाल को उपाध्यक्ष, रीमा अग्रवाल को संयुक्त सचिव, कंचन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को संस्थापक अध्यक्ष ने शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मनीषा अग्रवाल, रोजी दीक्षित, रेणु गौरी, माया अग्रवाल, प्रियांशी, लीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
चारू धवन।