फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में पिता की हत्या: बेटे ने गुस्से में सिर पर मारी रॉड, पुलिस से बोला, रोज-रोज के झगड़े से था परेशान

Mon, 09 Dec 2024 10:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

Pilibhit News: पूरनपुर में रवि यादव ने गुस्से में अपने पिता शिशु लाल के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, लेकिन खून निकलता देख वह घबरा गया। उसे अपनी करनी पर पछतावा हुआ। घायल पिता के सिर पर अंगौछा बांधा, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया। 
विज्ञापन
बेटे ने की पिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में नशेबाजी और रोज-रोज के झगड़े से आजिज आकर इकलौते बेटे ने रविवार शाम सिर पर लोहे की रॉड मारकर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा। उसने पुलिस से कहा कि रोज-रोज की कलह से परेशान होकर उसने अपने पिता को मार डाला है। उसकी बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

 
पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा (लाइन पार) निवासी रवि यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे शराब के नशे में आए पिता शिशु लाल (44) उससे गालीगलौज करने लगे। उस समय तो किसी तरह उन्हें शांत करा दिया। शाम करीब साढ़े चार बजे वह फिर से झगड़ा करने लगे। इसके बाद लोहे की रॉड लेकर उसे दौड़ा लिया। वह भागकर छत पर पहुंचा तो पिता वहां भी आ गए। उसे मारने की कोशिश की तो वही रॉड छीनकर उनके सिर पर हमला कर दिया। इससे मौत हो गई। सीओ पूरनपुर विशाल चौधरी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

आवेश में आकर किया हमला 
रवि यादव ने आवेश में आकर पिता शिशु लाल के सिर पर लोहे की रॉड से हमला तो कर दिया, लेकिन खून निकलता देख वह दहल उठा। रवि ने बताया कि उसने तुरंत पिता के सिर पर अंगौछा बांधा ताकि खून निकलना बंद हो जाए। हालांकि जब उनकी मौत हो गई तो वह खुद थाने पहुंच गया।
विज्ञापन


जिसने पाला उसी को मार डाला: पिता की हत्या कर थाने पहुंचा बेटा, कबूला गुनाह; बात सुन पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
 
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिता-पुत्र में आए दिन झगड़ा होता था। रविवार सुबह भी झगड़ा हो रहा था। विवाद बढ़ने पर पिता रॉड लेकर पुत्र को मारने दौड़ा था। बचने के लिए वह छत पर भाग गया। यहां पिता भी पहुंच गया तो उसने गुस्से में रॉड छीनकर उन्हीं पर हमला कर दिया। हत्यारोपी पुत्र रवि के अनुसार कई महीनों से कलह हो रही थी। कलह की वजह से तीन दिन से दुकान पर नौकरी के लिए भी नहीं जा पा रहा था। 

Trending Videos

आरोपी का कहना है कि पिता अक्सर शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर कभी उसकी तो कभी पत्नी की पिटाई कर देते थे। रविवार को भी पिता सुबह राजमिस्त्री का काम करने कहीं गए थे। काम निपटाकर 11 बजे घर आए तो शराब के नशे में धुत थे। खाना खाने को कहा तो गालियां देनी शुरू कर दीं।

झगड़ों से तंग आकर ताऊ के घर में रहती थी बेटी 
शिशु लाल अपने एक भाई सुरेश यादव और बहन पूनम से छोटा था। पूनम की कई साल पहले शादी हो चुकी है। शिशु लाल के घर के ठीक सामने उसका भाई सुरेश परिवार सहित रहता है।  शिशु लाल अपने घर में पुत्र रवि यादव, पुत्रवधू रूबी और दो साल के पौत्र के साथ रहता था। शिशु लाल की पुत्री अनुष्का पिता-पुत्र में रोज-रोज कलह को लेकर कई सालों से अपने ताऊ सुरेश के पास रहती है। शिशु लाल की पत्नी का चार साल पहले निधन हो गया था। 

पत्नी के निधन के बाद शिशु लाल ने अपने पुत्र रवि की शादी करीब चार साल पहले लखीमपुर के थाना पलिया के गांव जौरी में की थी। शिशु लाल के भाई सुरेश ने बताया कि पिता-पुत्र में अक्सर होने वाले कलह को लेकर उसकी कई महीनों से भाई-भतीजे से न तो बोल चाल थी और न ही एक दूसरे का घर आना-जाना था।
विज्ञापन

एजेंसी पर नौकरी करता था रवि
रवि ने बताया कि स्टेशन चौराहा के समीप बिस्कुट, साबुन आदि की एक एजेंसी पर नौकरी कर रहा था। कलह को लेकर पिछले तीन दिन से काम पर नहीं जा रहा था। पिता को इस दौरान कई बार समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वह मानें नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें