पीलीभीत। डीएम की अध्यक्षता में गांधी सभागार में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं को शीघ्र समाधान करते हुए नए कार्ड शीघ्र बनाए जाएं। डीएम ने 0-5 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन के लिए विशेष निर्देश दिए।
डीएम ने बैठक में निर्देश देते हुए जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लॉकों में आधार कार्ड के पंजीकरण, अपडेट के संबंध में ब्लाकों में बैनर लगवाएं।
डीएम ने कहा कि आधार महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है।
बैठक में यूआईडीएआई के नोडल अधिकारी ऐमन परवेज ने बताया कि चार आधार किट पूरनपुर कैंप में संचालित है। जिससे रोजाना 450 लोगों के आधार अपडेट का कार्य किए जा रहे हैं। संवाद