फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट प्लांट को दी गई जमीन पर ग्रामीणों ने जताया हक, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगरपालिका को सॉलिड वेस्ट प्लांट लगाने के लिए राजस्व विभाग की ओर से गांव औरंगाबाद में दी गई जमीन पर पेंच फंस गया। कुछ लोगों ने इसे अपना बताते हुए विरोध कर दिया। प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका के कूड़े के वाहन लौटा दिए। इसके अलावा पौधरोपण को लाए गए पौध भी वापस करवा दिए। न्याय न मिलने पर सभी ने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ठोस अवशिष्ट प्रबंधन के तहत सॉलिड वेस्ट प्लांट लगाने को राजस्व विभाग ने नगरपालिका को गांव औरंगाबाद में करीब चार एकड़ भूमि एक साल पहले दी थी। भूमि नगरपालिका के नाम अभिलेखों में दर्ज भी हो गई। नगरपालिका की ओर से नगर का कूड़ा भी यहां डलवाना शुरू कर दिया था। इसकी चौहद्दी के लिए दो दिन पहले पिलर खड़े करने को गड्ढे खुदवाए गए थे। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के कुछ लोगों ने शनिवार को पहुंचकर विरोध कर दिया। जिसके चलते काम रुक गया। एकत्र लोगों ने इस जमीन को अपना बताते हुए नगरपालिका की कूड़े लदे वाहन भी वापस करा दिए। कूड़ा वहां पर नहीं डलने दिया गया। इस जमीन पर कुछ हिस्से में पौधरोपण होना था। मगर विरोध करने वालों ने पौधे भी वापस करा दिए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि करीब चार दशक पहले भूमि पर आवादी थी। लूट-डकैती की घटनाओं से परेशान होकर लोग घरों से पलायन कर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में बस गए थे। इसके बाद भूमि को राजस्व अभिलेखों में बंजर में दर्ज कर दिया गया। इसके विरोध में कोर्ट में मामला विचाराधीन है। भूमि उन लोगों की है। विरोध करने वालों में अमनदीप यादव, संजीव यादव, राजेंद्र यादव, विजय यादव, अजय, राजीव, श्रीप्रकाश, जितेंद्र, पवन, विनोद आदि थे।
राजस्व अभिलेखों में भूमि बंजर में दर्ज थी। डीएम के निर्देश पर भूमि को नगरपालिका को दिया गया है। भूमि नगरपालिका के अभिलेखों में भी दर्ज हो चुकी है। भूमि को अपनी बताने वाले कुछ लोग दो दिन पहले शिकायती पत्र लेकर आए थे। इसे लेकर गहनता से पड़ताल की जाएगी। - राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें