फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानगर, पलिया, बरखेड़ा चीनी मिलें भुगतान में फिसड्डी

Fri, 17 Feb 2017 09:43 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलें किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर पा रही है। क्षेत्र का गन्ना पेरने वाली सात चीनी मिलों पर 5189.14 लाख रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। गन्ना मूल्य भुगतान में संपूर्णानगर, पलिया और बरखेड़ा चीनी मिल सबसे फिसड्डी है। खास बात है कि संपूर्णानगर चीनी मिल में अभी भुगतान की शुरुआत भी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति क्षेत्र का गन्ना खरीदने वाली सात चीनी मिलें 15 फरवरी तक 39.59 लाख क्विंटल गन्ना खरीद कर 6891.30 लाख रुपये गन्ना मूल्य भुगतान कर चुकी है। मिलों पर अभी 5189.14 लाख रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। इसमें पूरनपुर चीनी मिल ने 17.07 लाख क्विंटल गन्ना पेरकर 3141.56 लाख रुपये, पीलीभीत चीनी मिल 7.11 लाख क्विंटल गन्ना पेरकर 1852.34 लाख रुपये, बरखेड़ा चीनी मिल 2.48 लाख क्विंटल गन्ना पेरकर 157.72 लाख रुपये, पलिया चीनी मिल 4.46 लाख क्विंटल गन्ना खरीदकर 134.16, मकसूदापुर चीनी मिल 3.74 लाख क्विंटल गन्ना खरीदकर 299.24 लाख रुपये, गुलरिया चीनी मिल 4.71 लाख क्विंटल गन्ना खरीद कर 1306.28 लाख रुपये भुगतान कर चुकी है। संपूर्णानगर चीनी मिल 0.02 लाख क्विंटल गन्ना खरीद कर अब तक भुगतान ही नहीं किया है। पूरनपुर चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 2103.20 लाख रुपये, पीलीभीत पर 331.54, बरखेड़ा चीनी मिल पर 587.09, पलिया चीनी मिल पर 1202.99, मकसूदापुर चीनी मिल पर 837.23 लाख रुपये, गुलरिया चीनी मिल पर 121.82 लाख रुपये, संपूर्णानगर चीनी मिल पर 5.27 लाख रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। यही नहीं सहकारी गन्ना समिति का चीनी मिलों पर 128.67 लाख रुपये कमीशन भी बाकी है। 
00000
सत्र बंदी का पहला नोटिस जारी कर चुकी है बरखेड़ा  
सहकारी गन्ना समिति का गन्ना खरीदने वाली बरखेड़ा चीनी मिल गन्ना की कमी से जूझ रही है। इसको लेकर चीनी मिल सत्र बंदी का पहला नोटिस 16 फरवरी को जारी कर चुकी है। बता दें कि चीनी मिल के पेराई सत्र बंदी पर तीन नोटिस जारी होते है। तीसरा नोटिस सत्र बंद होने के बाद जारी किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें